{"_id":"654691ad68e6fea8f80e40a4","slug":"dowry-harassment-report-filed-against-six-in-laws-banda-news-c-212-1-sknp1006-4152-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मध्य प्रदेश में ब्याही विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर शहर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराली उस पर देवर के साथ संबंध बनाने का भी दबाव डालते थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुई थी। उसकी ससुराल में पति, ससुर, सास, ननद, जेठ उसे कम दहेज लाने का ताना देकर उत्पीड़न करते थे। उसे मायके में छोड़ दिया। रिश्तेदारों के समझाने पर उसे वापस ले गए और देवर से संबंध बनाने का दबाव डाला। बात न मानने पर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।