{"_id":"665cc7fb2e62ff9fad0ad624","slug":"doubling-of-mahoba-kulpahar-railway-line-seven-to-many-trains-cancelled-banda-news-c-212-1-sknp1008-111310-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: महोबा-कुलपहाड़ रेलखंड में दोहरीकरण, सात से कई ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: महोबा-कुलपहाड़ रेलखंड में दोहरीकरण, सात से कई ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
बांदा। महोबा-कुलपहाड़ रेल खंड पर ट्रैक का दोहरीकरण होने से रेलवे ने झांसी-प्रयागराज रूट की कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में निरस्त कर दिया है। इसमें झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित झांसी-मेमू, झांसी-मानिकपुर मेमू भी शामिल हैं।
उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि महोबा-कुलपहाड़ रेल खंड में दोहरीकरण व महोबा स्टेशन में नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में रेलवे ने झांसी-बांदा मेमू ट्रेन नंबर 01809 व 01810 और महोबा-खजुराहो ट्रेन नंबर 01821 व 01822 को सात जून से 9 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है।
ट्रेन नंबर 11801 झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस व ट्रेन नंबर 01915 झांसी-मानिकपुर मेमू 9 जून को स्थगित रहेगी। ट्रेन नंबर 01816 मानिकपुर-झांसी मेमू 10 जून को स्थगित रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस का आठ जून को मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह वीरांगना लक्ष्मीबाई-ललितपुर, खजुराहो होकर संचालित की जाएगी। व ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस का नौ जून को मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह खजुराहो-ललितपुर होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी। डूमरा, महोबा, कुलपहाड, हरपालपुर, मऊरानीपुर, निवाडी में ठहराव नहीं लेगी।