फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Donated check handed over to bank manager after wandering for a week

हफ्ते भर भटकने के बाद बैंक मैनेजर को सौंपा दान का चेक

Mon, 13 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Donated check handed over to bank manager after wandering for a week
बैंक प्रबंधक को चेक सौंपती कांती शर्मा। - फोटो : BANDA
बांदा। करीब एक हफ्ते तक अफसरों की ड्योढ़ी पर भटकती और बाबुओं द्वारा बैरंग लौटाई जाती रही वृद्ध विधवा ने कोरोना महामारी बचाव के लिए उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में एक लाख रुपये के दिए स्वैच्छिक दान का चेक बैंक मैनेजर को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर के कटरा मोहल्ला निवासी और अध्यापक रहे स्व. सुरेशचंद्र शर्मा की पत्नी कांती शर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील पर कोविड केयर फंड में एक लाख रुपये के दान के लिए चेक बनवाया था। यह चेक सौंपने के लिए कलक्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम आवास पर कई दिन अपनी बेटी प्रमिला के साथ भटकती रहीं। किसी ने चेक लेने की जहमत नहीं की।
विज्ञापन

यह पीड़ा उन्होंने ‘अमर उजाला’ को भी बताई। 11 अप्रैल को खबर प्रकाशन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने दानदाता विधवा को बैंक में चेक सौंपने की सलाह दी। इस पर सोमवार को कांती शर्मा ने यह चेक छोटी बाजार स्थित आर्यावर्त बैंक में मैनेजर विजय सिंह को सौंपा। कांती शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने 5000 रुपये स्वैच्छिक दान बलखंडी नाका पुलिस चौकी में भी दिया। हालांकि चौकी प्रभारी नीरज यादव ने इससे इनकार किया। कहा कि यहां किसी से कोई पैसा नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवसायियों ने 200 मॉस्क बांटे
ओरन। स्थानीय बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता कुलदीप शिवहरे और वैदेही शरण आदि ने घर-घर जाकर 200 लोगों को मॉस्क बांटे। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में यह वितरण किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद शिवहरे, आशू, विनय, पंकज, सौरभ आदि शामिल रहे। उधर, बिसंडा थाना में इंसपेक्टर प्रतिमा सिंह ने गरीब परिवारों को राशन किट बांटी।
118 परिवारों को भाजपाइयों ने बांटा राशन
तिंदवारी। ब्लाक कार्यालय में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने 118 परिवारों को राशन और लंच पैकेट बांटे। लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करने को कहा।
सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक राजू सिंह फौजी ने पीएम केयर फंड के लिए 5100 रुपये का चेक जिलाध्यक्ष को सौंपा। अखिलेश नाथ दीक्षित, बलराम सिंह कछवाह, आनंद स्वरूप द्विवेदी, अतुल मोहन, दलपत सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, स्वदेश गौरव शिवहरे, दिलीप गुप्ता, अजय तिवारी, अनूप तिवारी, अरुण सिंह पटेल, मोहम्मद साबिर, रजनीश गुप्त, अखिल पटेल आदि उपस्थित रहे। उधर, पिपरगवां के ग्रामीणों ने मजदूरों के जाने के बाद पूरे गांव को सैनिटाइज कराने की मांग की है।
तिंदवारी व गिरवां में पुलिस पर बरसाए फूल
तिंदवारी/खत्री पहाड़। तिंदवारी में गश्त कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही पुलिस टीम पर फूल बरसाए गए। इंसपेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसएसआई दिनेश तिवारी, अभय, बलवीर सिंह, पवन कुमार, भगवती प्रसाद पर फूलों की वर्षा हुई।
आनंद स्वरूप द्विवेदी, सत्येंद्र प्रताप, देवा त्रिपाठी, मनोज गुप्त, अरविंद गुप्त, राज आदि ने भी फूल बरसाए। उधर, गिरवां थाना इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय और अकबरपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ का सोमवार को खत्री पहाड़ देवी मंदिर में स्वागत हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ल सहित मुन्नीलाल चौरसिया, विनोद सिंह, अचल गिरी, अनिल पांडेय, दीपेंद्र मिश्रा, राहुल चौरसिया, राममनोहर गुप्ता, राममनोहर यादव आदि शामिल रहे।
विधायक ने मजदूरों को दिया राशन
नरैनी। विधायक राजकरन कबीर ने नौहाई और नंदवारा गांवों में ग्रामीणों को राशन किट बांटी। नौहाई गांव में सड़क निर्माण में लगे 25 मजदूरों को राशन दिया। लॉकडाउन में यह मजदूर वापस नहीं जा सके। ठेकेदार ने भी उनका इंतजाम नहीं किया।
मजदूरों ने विधायक से मदद मांगी थी। विधायक प्रतिनिधि नंदकिशोर ब्रम्हचारी ने बताया कि राशन वितरण का सिलसिला चलता रहेगा। उधर, नगर पंचायत सदस्य मोहम्मद फखरुद्दीन ने लहुरेटा, जमवारा आदि गांवों में सौ से अधिक घुमंतू परिवारों को लंच पैकेट बांटे। सपा जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव, कमाल, अशोक श्रीवास आदि भी शामिल रहे।

37 परिवारों को कांग्रेस ने दी मदद
बबेरू। कांग्रेस नेताओं की टीम ने सोमवार को यहां 37 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार हके निर्देश पर जरूरतमंदों को राशन बांटा जा रहा है। इस अवसर पर तहसील प्रभारी आदित्य स्वरूप पांडेय सहित रामप्रसाद त्रिपाठी, राजन साहिल, फक्कू, अरुण गर्ग, ललित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed