फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Doctors arrived late, patients wandered for medicines when they were examined

Banda News: देरी से पहुंचे डाॅक्टर, जांच हुई तो दवा के लिए भटके मरीज

Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Doctors arrived late, patients wandered for medicines when they were examined
सिमौनी गांव के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराते मरीज। संवाद
तिंदवारी/बबेरू। जिले के पीएचसी व सीएचसी में रविवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में करीब 300 मरीज पहुंचे। मेले में डॉक्टर देर से पहुंचे। जांच हुई तो मरीजों को दवाओं के लिए भटकना पड़ा। मेले में कई लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। यह मेला महज औपचारिकता में निपट गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में लगे आरोग्य मेले में सुबह से मरीजों की लाइन लग गई, पर डॉक्टर नहीं पहुंचे। डॉक्टर के आने के बाद 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेला में चर्मरोग, पेटदर्द, खांसी, जुकाम, डायरिया, बुखार रोग से संबंधित रोगी आए। बुखार से पीड़ित खप्टिहा कलां गांव के अनुज ने बताया कि जब वह उपचार के लिए पहुंचे तो चिकित्सक नहीं आए थे। वहीं आबादी की सुशीला, तिंदवारी के रोहन, गोखरही की उमा आदि ने दवाओं के लिए परेशान होने की बात कही। चिकित्सक डॉ. श्रेयांश सिंह ने बताया कि सभी मरीजों को परीक्षण के बाद दवा वितरित की गई। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी साेनू पाखरे सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। वहीं, पीएचसी सिमौनी में बुखार, जुकाम, खांसी व पेटदर्द से संबंधित 17 मरीज आए। यहां चिकित्सक डॉ. कमलेश कुमार ने उनका परीक्षण किया। यहां भी मरीज दवा के लिए भटकते नजर आए। इस मौके पर फार्मासिस्ट चंद्रकांत व सफाई कर्मी मुकेश सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश ने बताया कि भभुवा, पखरौली, आहार, रयान व शिव गांव सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेले आयोजित किए गए। मेले में मरीजों ने अपना परीक्षण कराया है।

सिमौनी गांव के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराते मरीज। संवाद

सिमौनी गांव के स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराते मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed