फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do not pull hand carts from women cleaning workers

महिला सफाई कर्मियों से हाथ ठेला न खिंचवाएं

Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Do not pull hand carts from women cleaning workers
Do not pull hand carts from women cleaning workers - फोटो : BANDA
बांदा। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छाया देवी ने अधिकारियों से कहा है कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता से करें, उन्हें समय से वेतन दें। गुरुवार को नवाब टैंक डाक बंगले में स्थानीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं। सफाई कर्मियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

निर्देश दिया कि कर्मियों का पैसा उनके खाते जमा कराया जाए। सर्दी में गर्म वर्दी दी जाए। ठंड में एक समय ही 8 घंटे की ड्यूटी ली जाए। वरिष्ठ सफाई कर्मियों को प्रोन्नत कर सफाई नायक बनाने का निर्देश दिया। महिला सफाई कर्मियों से हाथ ठेला न खिंचवाने को कहा। यह काम पुरुषों से कराया जाए।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा कार्ड और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना देने के निर्देश दिए। सफाई कर्मियों को भरोसा दिलाया कि समय वेतन के लिए मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री से अनुरोध करेंगे। आयोग सदस्य ने शहर की मलिन बस्ती जरैली कोठी, कंचन पुरवा आदि का भ्रमण किया। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के कालका प्रसाद सागर, मुन्नालाल प्रेमी, मनोज कुमार, पूरन वाल्मीकि आदि ने आयोग सदस्य को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed