फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Do not come out of prisoner till election

चुनाव तक अपराधी जेल से बाहर न आ पाएं

Thu, 21 Feb 2019 11:38 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 21 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Do not come out of prisoner till election
पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करते डीआईजी एके सिंह। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक एके राय ने मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि संगीन धाराओं में जेल काट रहे अपराधियों को लोकसभा चुनाव तक बाहर न आने दें। इसके लिए अदालत में पूरी पैरवी करें। अपराधियों पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करें।

विज्ञापन


गुरुवार को कैंप कार्यालय में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में डीआईजी ने पुलिस अधीक्षकों से कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी योजना बनाएं। चुनाव के मद्देनजर जनपदों की सीमा पर प्रभावी चेकिंग और पिकेट ड्यूटी लगाएं। शहरों के मुख्य चौराहों से अतिक्रमण हटाकर उनका सुंदरीकरण कराएं और टेंपो तथा ई-रिक्शा के लिए रूट चार्ट बनाकर उसका पालन कराया जाए। महिला उत्पीडन तथा अन्य अपराधों पर गंभीरता से कार्रवाई करें।
विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि जनवरी में आईजीआरएस में चित्रकूटधाम परिक्षेत्र को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बांदा और महोबा अव्वल रहे हैं। डीआईजी ने दोनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के कामों की सराहना की। मंडल के चारों पुलिस अधीक्षक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed