फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM took out water hyacinth after entering the pond

तालाब में घुसकर डीएम ने निकाली जलकुंभी

Mon, 27 Jun 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM took out water hyacinth after entering the pond
DM took out water hyacinth after entering the pond - फोटो : BANDA
बांदा। जनपद की 50 ग्राम पंचायतों के तालाबों से जलकुंभी हटाने का अभियान सोमवार को चला। कहीं डीएम तो कहीं सीडीओ ने इस अभियान में सहयोग किया। जिले के अधिकारियों के साथ दो हजार से अधिक सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बड़ोखर ब्लॉक के तालाब में सुबह करीब 10 बजे डीएम अनुराग पटेल अपने मातहतों के साथ जलकुंभी हटाने के लिए पहुंचे। डीएम के आने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण भी पहुंच गए। डीएम गहरे तालाब में उतरकर जलकुंभी निकालने लगे। तालाब का पानी उनके गले तक भर आया। डीएम को तालाब में काम करते देख ग्रामीण भी जलकुंभी निकालने में जुट गए।
विज्ञापन

बबेरू में जलकुंभी हटाओ, तालाब बचाओ अभियान के तहत एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, एसडीएम सुरभि शर्मा, तहसीलदार अजय कुमार कटियार व बीडीओ डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी, प्रधान मुन्नी देवी, सचिव अनिल मौर्य ने ग्राम पंचायत भभुआ के सुकुहुआ तालाब में सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा कलाना, आहार, भभुआ में सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी में एसडीएम रावेंद्र सिंह व तहसीलदार परशुराम ने आऊ गांव के शिव बाबा तालाब की जलकुंभी साफ की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित कुमार, सचिव रमेशचंद्र कुशवाहा, लल्लूराम, सुनील यादव, ओमप्रकाश आदि ग्रामीण मौजूद रहे। अतर्रा में एडीएम लाल सिंह यादव, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार ने कोर्रही गांव स्थित तालाब में उतरकर जलकुंभी साफ की।

तिंदवारी/खप्टिहाकलां में पलरा के डब्बा तालाब की सफाई बीडीओ अमित कुमार यादव, सचिव प्रदीप राना, प्रधान रामदयाल ने की। इसी तरह लोमर गांव के मुखिया मॉडल तालाब की सफाई तहसीलदार पुष्पक, प्रधान योगेंद्र तिवारी, सचिव संतोष कुमार ने कर्मचारियों और ग्रामीणों के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed