फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM summoned the letter of the Food Safety Officer case

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकरण की डीएम ने तलब की पत्रावली

Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
DM summoned the letter of the Food Safety Officer case
बांदा। अतर्रा एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप लगाने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खुद को चाकू मारकर घायल कर देने के मामले को डीएम अमित सिंह बंसल ने गंभीरता से लिया है। अभिहित अधिकारी को कार्यालय में तलब कर पत्रावलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अतर्रा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने शनिवार को शासन-प्रशासन को पत्र भेजकर सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम अतर्रा पर आरोप लगाए थे कि ये व्यापारियों पर गलत तरीके से कार्रवाई करने का दबाव बना रहे हैं। बताया था कि उन्हें सैंपल लेने का अधिकार है, लेकिन एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

फिर भी दोनों अधिकारी एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाते हैं। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। यह प्रकरण अखबारों में सुर्खियां बनने के बाद डीएम ने सख्त तेवर अपनाते हुए मामले से जुड़ीं सभी पत्रावलियां तलब की हैं, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम पर गलत तरीके से व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर प्रकरण की संबंधित पत्रावलियां डीएम को सौंप दी गई हैं। डीएम के निर्देश पर अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed