फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM's post runner, 15 including judge's gunner infected

डीएम का डाक रनर, जज के गनर समेत 15 संक्रमित

Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
DM's post runner, 15 including judge's gunner infected
बांदा। कोरोना संक्रमितों की फेहरिस्त में बुधवार को 15 नाम और जुड़ गए। इनमें डीएम आवास पर कार्यरत कर्मचारी (डाक रनर) भी है। सर्वाधिक नौ संक्रमित अतर्रा के हैं। बांदा शहर के दो और एक न्यायालय कर्मी है। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 207 पहुंच गया है। इनमें 138 अभी भी सक्रिय मरीज हैं। 69 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कुल दो मौतें हुई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शाम आई जांच रिपोर्ट में कुल 15 नए मरीज पाए गए। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इनकी पुष्टि की। इन सभी की जांच आरटीपीसीआर से हुई थी। 16 जुलाई को नमूने भेजे गए थे। संक्रमितों में डीएम बंगले का 60 वर्षीय डाक रनर और न्यायालय में एडीजे के 26 वर्षीय गनर भी शामिल है।
विज्ञापन

डाक रनर पुलिस लाइन के सामने जल निगम कालोनी में रहता है, जबकि एडीजे का गनर स्वराज कालोनी का निवासी है। इनके अलावा अतर्रा के 9 नए मरीज हैं। इनमें एक महिला भी है। इनके अलावा बांदा शहर में डीएम कालोनी का 25 वर्षीय युवक और शुतुरखाना का 45 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बिसंडा, कमासिन और पनगरा गांवों का भी एक-एक संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बुधवार को शाम जारी कोरोना प्रेस विज्ञप्ति में 15 नए मरीजों की सूचना के साथ ही यह भी बताया कि अब तक जनपद में संक्रमितों की संख्या 207 हो गई है। 138 मरीज अभी सक्रिय हैं। अब तक कुल 11,298 नमूने लिए गए हैं। इनमें 1113 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को 274 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उधर, मेडिकल कालेज में बुधवार को 188 मरीज भर्ती होना बताया गया है।
आज और कल सभी न्यायालय बंद
बांदा। विशेष न्यायाधीश के गनर (26 वर्ष) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनपद न्यायाधीश ने 23 और 24 जुलाई को दो दिनों के लिए सभी न्यायालय बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी राजाराम गुरुदेव ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश ने यह आदेश दिए हैं। जिला मुख्यालय न्यायालय परिसर स्थित सभी न्यायालय दो दिन बंद रहेंगे।
हॉटस्पॉट में राशन वितरण भी बंद कराया
बांदा। रोजाना नए संक्रमितों की भरमार से स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन भी खासा हलाकान है। प्रतिदिन नए-नए हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन बन रहे हैं। यहां इन इलाकों को सीलबंद कर बैरीकेडिंग और पुलिस की ड्यूटियां लग रही हैं। बांदा शहर में ही लगभग डेढ़ दर्जन इलाके हॉटस्पॉट के बाद सील कर दिए गए हैं।

बुधवार को गूलरनाका क्षेत्र में पंजाब बैंक में भीड़ के मद्देनजर बंद कर दिया गया। उधर राशन वितरण भी पुलिस ने रुकवा दिया। जगह-जगह बैरीकेडिंग करने के लिए पुलिस के पास अवरोधक नहीं बचे हैं। ऐसे में पेड़ की चंद डालें गलियों में डालकर बैरिकेडिंग की रस्म अदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed