{"_id":"571a69074f1c1bcd788b45fd","slug":"dm-had-adopted-it-in-the-village-chaupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लिए गांव मेें डीएम ने लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लिए गांव मेें डीएम ने लगाई चौपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की चौपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने अपने गोद लिए गांव में प्रधान रेखा सिंह से टैंकर से पानी सप्लाई के टैंकर का फीता काटकर उद्घाटन कराया। इसके अलावा डीएम ने शुक्रवार को सुबह डीएम ने चौपाल लगाई। आंगनबाड़ी केेंद्रों में बच्चों का वजन तौल कराकर देखा। बालिकाओं में कुपोषण ज्यादा पाया गया। डीएम ने सख्त तेवर अपनाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को चेतावनी दी। मूंगुस गांव में 108 हैंडपंप हैं। इसमेें 10 खराब बताए गए। डीएम ने हैंडपंप का पानी खुद पीकर देखा। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों को भी पिलवाया।
विज्ञापन
डीएम ने ग्रामीणों को सलाह दी कि पानी उबालकर पिएं। बीडीओ ओम प्रकाश शुक्ला को आदेश दिया कि मनरेगा, विधवा पेंशन, समाजवादी पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि अपनी निगरानी में पात्रों को बिना किसी परेशानी के दिलवाना सुनिश्चित करें। कोटेदार अंगद सिंह की कुछ शिकायतें मिलने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि महीने में 20 दिन दुकान खोलकर कार्ड धारकों को राशन बांटें। यह भी कहा कि लाभार्थियों की तीन सूचियां गांव में लगाई जाएं। इस सूची को फाड़ने या मिटाने वाले के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम अनुज सिंह, डीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सीडीपीओ प्रतिभा अवस्थी, एबीएसए जय करन प्रजापति, कानूनगो अवधेश सिंह पटेल, पंचायत सचिव प्रभाकर पटेल, पूर्व प्रधान (बेंदा) विवेक कुमार सिंह और पूर्व प्रधान (मूंगुस) राजनारायण सिंह सहित ईश नारायण सिंह, दया प्रसाद सिंह, लेखपाल राजेंद्र सिंह पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन