{"_id":"679bca4274e0a02d1806b068","slug":"dm-found-seven-officers-absent-sought-explanation-banda-news-c-212-1-sknp1008-121407-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डीएम को सात अफसर मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डीएम को सात अफसर मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी ने विकास भवन का निरीक्षण किया। सहायक निदेशक मत्स्य, रेशम सहित सात अधिकारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ को इनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सफाई व प्रकाश व्यवस्था के साथ अभिलेखों को व्यवस्थित तरीके से न रखने पर नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी जे. रीभा गुरुवार को दस बजे विकास भवन पहुंचीं। दिव्यांगजन विभाग कार्यालय के बाहर कम रोशनी एवं गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले किसी भी दिव्यांग की समस्या को सुनते हुए उसका तत्काल निस्तारण किया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी, मनरेगा, आरईएस, डीसी मनरेगा कक्ष, एआर काॅपरेटिव, सहायक निदेशक रेशम एवं मत्स्य, डीपीआरओ कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों जानकारी ली। कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह 10 बजे से कार्यालय में उपस्थित रहें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सहायक निदेशक रेशम, सहायक निदेशक मत्स्य, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एई, जेई सहित दुग्ध विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी जलनिगम, युवा कल्याण अधिकारी आदि अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण देने को कहा। भवन में बंद पड़ी दुकानों में एनआरएलएम समूह द्वारा संचालित किये जाने के निर्देश दिए। मौके पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी रामशंकर व पीडी डीआरडीए आदि मौजूद रहे।