फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM command center administrators, test boundaries former Bnwaan

डीएम का केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश, परीक्षा के पूर्व बनवाएं बाउंड्री

Wed, 11 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 11 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
DM command center administrators, test boundaries former Bnwaan

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर बोर्ड की होने वाली परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी।

विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सुरेश कुमार ने केंद्र व्यवस्थाकों को निर्देश दिए कि जिन परीक्षा केंद्रों में चहारदीवारी (बाउंड्री) नहीं हैं वहां परीक्षा के पूर्व इसका निर्माण कराएं। फर्नीचर की व्यवस्था पूरी कर लें। परीक्षार्थियों के जमीन पर बैठकर परीक्षा देते पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित अपर एसपी रामस्वरूप सिंह को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा में सभी 70 परीक्षा केंद्रों में दो-दो सशस्त्र सिपाहियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों से कहा कि परीक्षा समय लाउडस्पीकर न बजने दें। परीक्षा समय के बाद भी बिना अनुमति लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीआईओएस एनडी वर्मा, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर एमके पांडेय, जीआईसी (बांदा) प्रधानाचार्य संतोष कुमार देव पांडेय, डीएवी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य आईके सिंह, जेएन इंटर कॉलेज गिरवां प्रधानाचार्य श्रीगणेश द्विवेदी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य उर्मिला देवी, जीजीआईसी प्रभारी प्रधानाचार्य निमिषा रंजन इत्यादि समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed