{"_id":"e76e930d5333ab525cf19afcf834d3b8","slug":"divisional-volleyball-team-became-the-champion-in-the-goyra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय वालीबाल में गोयरा टीम बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय वालीबाल में गोयरा टीम बनीं चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलीय वालीबाल प्रतियोगिता में गोयरा (बांदा)
विज्ञापन
की टीम चैंपियन बन गई। कांटे की टक्कर में परछा (हमीरपुर) की टीम को सिर्फ
दो अंकों से पराजित किया। मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों पर नगद ईनाम
और सौगातों की बौछार हो गई।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी और पैतृक गांव में आयोजित इस मैच में शामिल होने लखनऊ से आए हुए थे। उन्होंने विजेता और उप विजेता दोनों टीमों 15-15 हजार और मैच में शामिल सभी टीमों के खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये दिए। आयोजकों ने भी शील्ड और पुरस्कार बांटे।
स्वर्गीय कमरुद्दीन मेमोरियल डिग्री कालेज, स्योढ़ा में आयोजित दो दिनी मैच का सोमवार को फाइनल हुआ। फानइल मैच बांदा जनपद के गोयरा और हमीरपुर जिले के परछा गांव की टीमों के बीच हुआ।
दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। अंतत: गोयरा ने 27 अंक लेकर सिर्फ दो अंकों से परछा को पराजित कर लिया। बजरंग क्लब और कमरुद्दीन मेमोरियल टीमों के बीच हुए मैच में बजरंग क्लब ने 25-10 के अंतर से मैच जीता।
अन्य मैचों में कबरा पुरवा, खैराडा, खानपुर आदि की टीमों ने मैच खेला। उद्घाटन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया। मैच संरक्षक जमीरुद्दीन सिद्दीकी ने टीमों और आगंतुकों का शुक्रिया अदा किया।
संयोजक जुबैरुद्दीकी और वहाजुद्दीन सिद्दीकी ने टीमोें और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वालीबाल के पुराने खिलाड़ी शिवकरन सिंह, शफीकुद्दीन, रमाकांत सिंह, नजीर बख्श, सुरेश मिश्रा आदि को भी सम्मानित किया गया।
मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू सहित अपर एसपी आशुतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह समेत जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, बसपा मंडल कोआर्डिनेटर मोहम्मद इदरीस, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, मुमताज अली, मुजीबुद्दीन सिद्दीकी, मधुसूदन कुशवाहा, लल्लू निषाद, अभिषेक भास्कर, मोहम्मद असलम, मोहम्मद यार खां, अशरफ रंपा इत्यादि मौजूद रहे।