फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Divisional Commissioner orders inquiry into recovery of water charges from farmers

Banda News: किसानों से पानी के बदले वसूली, मंडलायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Sat, 17 Jan 2026 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner orders inquiry into recovery of water charges from farmers
बांदा।सरकारी नलकूपों पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है और किसानों से प्रति घंटा 250 रुपये की दर से वसूली की जा रही है। इस गंभीर शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बुंदेलखंड किसान नलकूप संचालन समिति के ग्राम देवरथा के कामता प्रसाद ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर बताया कि उनके गांव में विधायक निधि से एक सरकारी नलकूप लगाया गया था। हालांकि गांव के कुछ दबंगों ने इस नलकूप पर अपना मालिकाना हक जताते हुए किसानों से प्रति घंटा 250 रुपये वसूलना शुरू कर दिया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि किसान रुपये नहीं देते हैं, तो उन्हें पानी नहीं दिया जाता है, जिसके कारण उनकी फसलें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति केवल ग्राम देवरथा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम अजीतपारा (बिलगांव) में भी इसी तरह की शिकायतें सामने आई हैं। वहां भी विधायक निधि से लगे नलकूप का पानी किसानों को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर मंडलायुक्त अजीत कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे एक तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम का गठन करें और मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कराएं। मंडलायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि पानी बेचने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed