फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District Panchayat president and MLA supporters clashed, grabbed each other's collar

Banda News: जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक समर्थक भिड़े, एक-दूसरे का काॅलर पकड़ा

Sat, 25 Jan 2025 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat president and MLA supporters clashed, grabbed each other's collar
जिला पंचायत परिसर में एक-दूसरे से नोंकझोक करते अध्यक्ष व विधायक पक्ष के समर्थक। - फोटो : संवाद
बांदा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में बजट पेश भी नहीं हो पाया कि सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। नोकझोंक बढ़ी तो अध्यक्ष, राज्यमंत्री, सदर व नरैनी विधायक बैठक छोड़कर बाहर आ गए। परिसर में अध्यक्ष और विधायक पक्ष की ओर से रायफलधारी 50 से ज्यादा समर्थक आमने-सामने आ गए। ब्लाॅक प्रमुख और अध्यक्ष के एक समर्थकों ने एक-दूसरे का काॅलर पकड़ लिया। विधायक के इशारे पर समर्थक शांत हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड बैठक बुलाई गई। बैठक में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सांसद कृष्णा पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा सहित सभी ब्लाॅक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल के निर्देश पर अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने 19 जुलाई को हुई पिछली बैठक की रिपोर्ट पेश की। इसके बाद वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट 35.34 करोड़ रुपये पेश किया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास की कार्य योजना प्रस्तुत की। इसी बीच बजट को लेकर सदर विधायक पक्ष के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। बजट को समान रूप से बांटने का प्रस्ताव रखा। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और तीखी झड़प शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पर बबेरू क्षेत्र में ज्यादातर बजट खर्च करने का आरोप लगाया गया। अध्यक्ष ने बजट पर सफाई दी और बैठक छोड़कर निकल गए। उसी समय शोर-शराबे के बीच जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और उनके समर्थक सदस्य भी बैठक छोड़कर नीचे परिसर में आ गए। बैठक में मौजूद अधिकारी भी बवाल बढ़ता देखकर धीरे-धीरे खिसक गए। नीचे परिसर में बड़ोखर खुर्द ब्लाॅक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू और अध्यक्ष के समर्थक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed