{"_id":"b70cda3b92c09e6cf3cfbe231b599432","slug":"district-attorney-union-elections-on-february-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 17 फरवरी को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 17 फरवरी को
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ आम सभा की बैठक में नई
विज्ञापन
कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा की गई। उधर, संघ के बहिष्कार के बावजूद न्यायिक
कार्य करने पर तीन अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
शनिवार को अधिवक्ता संघ सभागार में बैठक में अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। सभी सदस्यों को 27 जनवरी तक सदस्यता शुल्क जमा करने को कहा गया। 30 जनवरी तक मतदाता सूची के संबंध में आपत्तियां ली जाएंगी।
तीन फरवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। छह फरवरी को नामांकन, आठ को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी और 17 को मतदान होगा।
उसी दिन देर शाम मतगणना होगी। महासचिव प्रयागदत्त अवस्थी ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (डकैती) की अदालत का बहिष्कार जारी रहेगा।
बाकी अदालतों में सोमवार से न्यायिक कार्य किए जाएंगे। काली सूची में शामिल अधिवक्ताओं को संघ की सुविधाओं से वंचित करने का निर्णय लिया गया।
उधर, अधिवक्ता सत्यदेव त्रिपाठी, रामदयाल और रामलखन राजपूत को संघ के प्रस्ताव के विरुद्ध न्यायालय में काम करने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इन्हें 18 जनवरी तक जवाब देने को कहा गया है।