फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Distributed 60 quintals of wheat drought victims

सूखा पीड़ितों को 60 क्विंटल गेहूं बांटा

Sun, 17 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 17 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Distributed 60 quintals of wheat drought victims
सूखा पीड़ितों को दिया गया 60-60 किलो गेहूं। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। बुंदेलखंड के सूखा पीड़ितों की मदद को लोग आगे आ रहे हैं। इसी के तहत ‘अन्नदाता की आखत’ अभियान में रविवार को यहां एक गांव में एक सैकड़ा सूखा पीड़ितों को 60 क्विंटल गेहूं वितरित किया गया। गेहूं की व्यवस्था मुरादाबाद के समाजसेवियों ने की थी। इधर, काफी दिनों से सूखा पीड़ितों की सरकारी या गैर सरकारी संगठनों ने खैर-खबर लेना बंद कर दिया है। बड़ी संख्या में किसानों को सूखा राहत अनुदान भी नहीं दिया गया। इन्हीं हालात के बीच अन्नदाता की आखत अभियान में मुरादाबाद के वरिष्ठ उद्यमी गोल्डन वर्ल्ड टेलीकाम कंपनी के अध्यक्ष रघुराज यादव और सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के राष्ट्रीय सचिव नोमान जमाल आदि ने रविवार को यहां मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर महोखर गांव में एक सैकड़ा गरीबों को 60-60 किलो गेहूं वितरित किया। बड़ी मात्रा में गेहूं पाकर परेशानहाल चेहरों पर मुस्कान छा गई। गेहूं पाने वालों में सभी वर्ग के जरूरतमंद शामिल थे। इनकी सूची अन्नदाता की आखत के लोगों ने काफी होमवर्क के बाद तैयार की थी।

विज्ञापन


गेहूं वितरण के दौरान मुख्य दानदाता रघुराज यादव ने कहा कि वह इस बात की प्रार्थना करते हैं कि यहां किसान समृद्ध बनें। ताकि उनको किसी सामने हाथ न फैलाना पड़े। नोमान जमाल ने कहा कि धर्म, जाति और सियासत से हटकर मानवता को वरीयता देना चाहिए। इस अवसर पर वितरण कार्यक्रम का संचालन कर रहे बांदा के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर ने कहा कि यह अभियान गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने मुरादाबाद के स्वयंसेवियों का आभार जताया। इस मौके पर वीरेंद्र गोयल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, भानू तिवारी, योगेंद्र सिंह, विवेक सिंह कछवाह, सूर्य प्रकाश तिवारी, शैलेंद्र नवीन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य दलपत सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed