फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Distribute certificates to trained students

Banda News: प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र बांटे

Thu, 21 Aug 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Distribute certificates to trained students
बांदा। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार ने बुधवार को स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरिएंशल लर्निंग कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र बांटे। प्रशिक्षण के बाद बुधवार को एडीजीपी एलवी एंटनी देव कुमार ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ सर्किट हाउस में कार्यक्रम की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझावों को भी सुना। साथ ही छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी अतर्रा/नोडल अधिकारी एसपीईएल प्रोग्राम प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed