Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dispute over possession of land under consolidation

Banda News: चकबंदी की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद

Mon, 16 Nov 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 16 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dispute over possession of land under consolidation
तिंदवारी। चकबंदी में आवंटित जमीन का सीमांकन कराकर राजस्व टीम ने पत्थरगड़ी कराई। टीम के जाते ही कब्जे को लेकर फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन

महिला ने सात लोगों पर खेत की बल्ली और पत्थरगड़ी उखाड़कर जोताई करने, बेटों से मारपीट और सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अमलीकौर गांव निवासी मीरा सिंह ने तहरीर में बताया कि चकबंदी के दौरान उन्हें एक चक आवंटित हुआ था, जो राजस्व अभिलेखों में उनके नाम दर्ज है। जून में राजस्व टीम ने सीमांकन कराकर कब्जा दिलाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के अमान सिंह, सूरज सिंह, राजवीर सिंह और रानी सिंह ने खेत की बांस की बल्ली उखाड़कर कब्जा कर लिया था। इस पर चार नवंबर को राजस्व टीम ने दोबारा पैमाइश कर पत्थरगड़ी कराई और कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि टीम के जाते ही आरोपियों ने दोबारा खेत की जोताई शुरू कर दी। विरोध करने पहुंचे उनके बेटे शिवम और सत्यम के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद सुषमा, मनीषा और सचिन घर पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज कर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed