फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dispute between District Panchayat member and EMO regarding the treatment of the patient

Banda News: मरीज के इलाज को लेकर जिला पंचायत सदस्य व ईएमओ में विवाद

Sat, 13 Apr 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dispute between District Panchayat member and EMO regarding the treatment of the patient
बांदा। रामलीला मैदान से एक व्यापारी से माल लेने गए ई रिक्शा चालक का दूसरे व्यापारी से विवाद हो गया। इस पर व्यापारी ने उसके सिर में चाबी का गुच्छा मारकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में ई रिक्शा चालक को ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां इलाज के दौरान तैनात वरिष्ठ ईएमओ का बबेरू के जिला पंचायत सदस्य से विवाद हो गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी ई रिक्शा चालक शुक्रवार की देर शाम रामलीला मैदान में स्थित एक व्यापारी के यहां माल लादने गया था। वहां मौजूद एक अन्य व्यापारी ने उससे माल लादने को कहा। जिस पर ई रिक्शा चालक ने माल लादने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए व्यापारी ने ईरिक्शा चालक के सिर में चाबी का गुच्छा मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में ई रिक्शा चालक को ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. एसके मौर्या ने उसकी मरहम पट्टी कराकर उसकी छुट्टी कर दी। उन्होंने अस्पताल में घाव भरने का मरहम न होने पर बाहर से लिख दिया। इस बीच वहां किसी मरीज को देखने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल से उसने शिकायत की। इस पर जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ ईएमओ से नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ने पर मौके पर प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता व शहर कोतवाल अनूप दुबे ने दोनो पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि मरीज के इलाज को लेकर जिला पंचायत सदस्य और ईएमओ के बीच नोक झाेंक हुई थी। दोनों को आपस में समझा बुझाकर मामले को शांत कराया गया है। उधर, प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि किसी मरीज के इलाज को लेकर विवाद हुआ था। उनके पहुंचने से पहले ही मामला कोतवाल ने मध्यस्थता कर समाप्त करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed