{"_id":"674769dab911fe949f0fe574","slug":"discussion-on-agnipath-scheme-in-youth-parliament-banda-news-c-212-1-bnd1004-118657-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवा संसद में अग्निपथ योजना पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवा संसद में अग्निपथ योजना पर चर्चा
विज्ञापन
अतर्रा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सभागार में युवा संसद का आयोजन किया गया। कक्षा 9 और 11 के 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। युवा संसद में अग्निपथ योजना पर चर्चा हुई। पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए छात्रों ने बहस किया। कक्षा 11 के छात्र निखिल ने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई। स्पीकर की जिम्मेदारी अनामिका ने संभाली। कक्षा 11 के वेदांत ने रक्षामंत्री, आकाश ने गृहमंत्री, शगुन ने वित्त मंत्री, दीप्ति ने शिक्षामंत्री और अक्षत ने समाज कल्याण मंत्री की भूमिका निभाई।
विपक्ष की भूमिका में रही छात्रा राधिका, अनुष्का, और आयांश ने अपनी बात मजबूती से रखी। करीब दो घंटे तक चली युवा संसद में छात्र-छात्राओं ने अग्निपथ योजना की उपलब्धियों और प्रभावों पर पक्ष-विपक्ष की भूमिका में विचार साझा किए। शिक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, आयुष कुशवाहा ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।
प्रधानाचार्य श्वेता श्रीवास्तव, स्कूल की एमडी किरण कुशवाहा, शिक्षक अभिषेक शाक्य, अनिल मौर्य, राहुल विश्वकर्मा, प्रतीक श्रीवास्तव, सहित भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों के बौद्धिक विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में सहायक होती हैं। (संवाद)