{"_id":"65de2cf43d806f2132049f44","slug":"disaster-again-fell-from-the-sky-in-the-form-of-rain-and-hail-banda-news-c-212-1-bnd1003-107556-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आसमान से फिर बारिश व ओलों के रूप में बरसी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आसमान से फिर बारिश व ओलों के रूप में बरसी आफत
Wed, 28 Feb 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बेमौसम की बारिश व ओलावृष्टि ने जनपद के किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। एक माह के भीतर मंगलवार को तीसरी बार फसलें बारिश व ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गईं हैं। अभी पहली बारिश के नुकसान की भरपाई भी नहीं हुई तो वहीं दूसरी आफत का सर्वे तक अधूरा है। ऐसे में लगातार तीसरी बार फिर आसमान ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। हैरत की बात तो यह है कि सरकारी कार्यक्रमों में योजनाओं की दुहाई देने वाले अधिकारी व जनप्रतिनिधि कोई भी इन बेबस किसानों के आंसू पोंछने तक नहीं पहुंचा। खानापूर्ति के लिए एसडीएम व लेखपाल खेत देखकर लौट आते हैं, फिर वे कैसी और क्या रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजते हैं कि अब तक किसानों को मदद के नाम पर फूटी कौड़ी भी हाथ नहीं लगी है।
खेतों में बिछी फसलें, मटर के दाने तक फटे
नरैनी/जसपुरा। कस्बा सहित क्षेत्र में अचानक आंधी के साथ एक घंटे तक बारिश के बाद ओले गिरे। इससे कई गांवों की फसलें बर्बाद हो गईं। खेतों में खड़ीं गेहूं, चना, सरसों, ज्वार, मसूर की फसलें खेतों में बिछ गईं।
तहसील क्षेत्र के गढ़ा, बहेरी, खानपुर, हुसैनपुर, दरगाही पुरवा, खरोंच, मोतियारी, भवई, नसेनी, पनगरा, जमवारा, लहुरेटा, डोमानी पुरवा, शंकर पुरवा, सियारपाखा, किंधोली, गुढ़ाकला समेत दर्जनों गांवों में सरसों, मसूर , मटर की फसलें तो कटने की कगार पर थी। गेहूं, चने के बड़े पौधे खेतों में गिर गए। किसानों ने अपनी बर्बाद फसलें देखी तो सिर पकड़ लिया। किसी की 10 तो किसी की 15 बीघा फसलें नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
जसपुरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सोना मऊ आदि के क्षेत्रों में माह भीतर बारिश व ओलों से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हाल ही में ब्लाॅक जसपुरा के क्षेत्र में आंधी, बारिश व ओलों से फसलों के नुकसान के अलावा कई पेड़ व पोल भी टूटकर गिर गए थे। मंगलवार को हुई ओलावृष्टि से मटर, लाही, सरसों, चना आदि की फसल ज्यादा मात्रा में खराब हो गई है। करीब 20 मिनट तक गिरे ओलों के कारण मटर के दाने फट कर नष्ट हो गए हैं। किसानों के मुताबिक सैकड़ों बीघा फसलें खराब हुई हैं। किसान यूनियन (टिकैत )के तहसील अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाने की अपील की है। (संवाद)
किसानों की बात
- नुनहा डेरा गड़रिया निवासी किसान बिंदा प्रसाद ने बताया कि जीवन-यापन के लिए सिर्फ साढ़े तीन बीघा खेत है। जिसमें गेहूं की फसल बोई थी, ओला पड़ने से सब खत्म हो गया। अब कुछ नहीं बचा। मदद की भी उम्मीद नहीं है। गौरीकला गांव निवासी किसान रज्जू ने बताया कि नसीब ही खराब है, कभी बारिश तो कभी पानी की कमी के चलते फसलों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। लाही और सरसों की फसलें बोई थीं पर बिगड़े मौसम में खराब हो गईं हैं।
फसलों को 50 फीसदी तक नुकसान
बदौसा। अतर्रा तहसील के बदौसा व फतेहगंज क्षेत्र में बारिश से खेतों में खड़ी तिलहन सरसों, अलसी, मटर व दलहन की मसूर, चना और अरहर की फसलों को नुकसान हुआ है। डढवामानपुर, बरछा डडिया, किरुहूं, रक्सा, संग्रामपुर, खेरिया, बघेलाबारी, कल्यानपुर आदि गावों बारिश से रबी की दलहन व तिलहन की फसलों को नुकसान हुआ है। चना, अरहर, मटर व मसूर की 30 से 40 प्रतिशत और सरसों की फसलों को तकरीबन 50 प्रतिशत नुकसान बताया जा रहा है। इसी प्रकार बदौसा थाना क्षेत्र के बदौसा, दुबरिया, भुसासी, मढवारा, गजपतीपुर गावों में भी चना व अरहर, सरसों की खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। किसान रामशरन कुशवाहा निवासी छतैनी ने बताया कि अरहर व चना के फूल व फल सब साफ हो रहे हैं। बारिश के बाद धूप लगने से भी फसलों को नुकसान होगा। (संवाद)
बिजली की चपेट में आकर दो झुलसे
नरैनी। खेत में बनी झोपड़ी के पास बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खेतों में झोपड़ी के पास अचानक बिजली गिरने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। वह दूसरे के खेतों में काम कर रहे थे। नसेनी गांव के मजरा गोरेपुरवा में रामऔतार (38) निवासी गर्गनपुरवा और आरिफ (22) निवासी गोरेपुरवा दोनों भट्ठा मजदूर हैं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी। बचने के लिए आरिफ और राम औतार खेत में बनी एक झोपड़ी में रुक गए। इसी बीच अचानक कुछ दूरी पर तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिससे दोनों चपेट में आकर झुलस गए। (संवाद)