फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Disabled children show talent

विकलांग बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाई मेधा

Fri, 04 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 04 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Disabled children show talent

बांदा। विश्व विकलांग दिवस पर पुलिस लाइन व महोखर

विज्ञापन
स्थित दृष्टि बाधित इंटर कालेज में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। डीएम ने विकलांग बच्चों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

रस्साकसी प्रतियोगिता में एक्सीलरेटे लर्निंग कैंप अलीगंज के छात्र बारेलाल, राहुल, अजय, सतगुरु, जीतू पाल, विवेक, नीरज प्रथम तथा पुलिस लाइन के बच्चे अखिलेश, बच्चा, अजय, बचलू, अखिलेश द्वितीय रहे।

दृष्टि बाधित बच्चों की ब्रेल निबंध प्रतियोगिता में पुलिस लाइन कैंप के छात्र बचलू प्रथम, अमित द्वितीय तथा जीतू तीसरे स्थान पर रहे।

दृष्टि बाधित बच्चों की छूकर पहचाने प्रतियोगिता में अलीगंज कैंप के छात्र सद्गुरु प्रथम, शनि द्वितीय, पुलिस लाइन कैंप के छात्र सूरदास प्रथम रहे। दृष्टि बाधित बच्चों की जूनियर 50 मीटर दौड़ में अजय सिंह प्रथम, अमित कुमार द्वितीय तथा शिवम तिवारी तृतीय रहे।

सीनियर वर्ग में बचलू प्रथम व भोला द्वितीय तथा शनि तृतीय रहे। श्रवण बाधित बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में अंकित प्रथम, बीनू द्वितीय व मुस्ताक तृतीय रहे।

श्रवण बाधित बालिकाओं की रंगोली प्रतियोगिता में वैष्णवी प्रथम, भावना द्वितीय तथा लक्ष्मी तृतीय रहीं।  श्रवण  बाधित जूनियर वर्ग 50 मीटर दौड़ में महेश कुमार प्रथम, मानसिंह द्वितीय व मुकेश तीसरे स्थान पर रहे।

सर्वशिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के तत्वावधान में पुलिस लाइन स्पोर्ट्स मैदान में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विकलांग व दृष्टि बाधित बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।

डीएम सुरेश कुमार ने क्रीड़ा ध्वजा फहराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विकलांग बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली। कस्तूरबा गांधी की छात्रा सुमन ने एकल गीत प्रस्तुत किया। राइफल क्लब मैदान से विकलांग बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बच्चों को प्रमाणपत्र, पुरस्कार व ट्रैक सूट सौंपा। सीडीओ रामकुमार सिंह, डीपीआरओ रणधीर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना, नगर शिक्षा अधिकारी सुनील द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी जयकरन प्रजापति मौजूद रहे। संचालन विधू कुमार त्रिपाठी ने किया।

उधर, नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज, महोखर में गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं ने छात्रों ने अपनी मेधा दिखाई।

कुर्सी दौड़ में अजय, कविता पाठ में विवेक, सामान्य ज्ञान में अरुण, दौड़ में संतोष तथा निशानेबाजी में रामजस ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य रामलाल कुशवाहा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

छात्र मनीष और शेषपाल ने गीतों के जरिए समा बांधा। नेहरू युवा केंद्र कीे एमटीएस संतोष पांडेय शिक्षक जितेंद्र यादव, मनीष कुमार, राष्ट्रीय सेवा कर्मी शानू इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed