{"_id":"63e936966166c488370647e2","slug":"dig-jail-searched-cctv-footage-and-registers-banda-news-c-12-1-77534-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: डीआईजी जेल ने सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: डीआईजी जेल ने सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर खंगाले
Mon, 13 Feb 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी को मिलाने में नियमों के उल्लंघन के मामले में डीआईजी जेल ने परिसर में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान लिए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुलाकाती रजिस्टर की जांच की। इसमें पता चला कि शुक्रवार को विधायक से मिलने उसकी पत्नी निखत बानो साढ़े दस बजे के बाद पहुंची थी।
रविवार की सुबह जेल परिसर के बाहर और अंदर कार्यरत कर्मचारियों के हाव भाव बदले रहे। ये बातचीत करने में झिझकते रहे। सुबह नौ बजे जांच अधिकारी डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय पहुंचे। उन्होंने विधायक अब्बास अंसारी के बैरक और महिला बैरक में बंद उसकी पत्नी निखत बानो के आसपास की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने एक फरवरी से 10 फरवरी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रजिस्टर का रिकार्ड जांचा जा रहा है। इसमें अब्बास अंसारी से मिलने आने वालों की सूची बन रही है। उनके मोबाइल नंबर से विधायक से उनका रिश्ता भी जाना जाएगा। बताया गया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया कि विधायक की पत्नी दो बार ऑन रिकार्ड भी मिल चुकी है। सीसीटीवी फुटेज से उसके कई बार आने का पता चला है।
निलंबित जेल अधीक्षक और जेलर के लिए बयान
जेल डीआईजी ने जांच के दौरान निलंबित किए गए जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष कुमार के भी कमरे में बयान लिए। उनके सामने ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गई। डीआईजी जेल का कहना है कि अभी जांच जारी है। इसकी जानकारी शासन को दी गई है।
विज्ञापन
आज नहीं हो सकी विधायक की शिफि्टंग
18 नंवबर 2022 को नैनी जेल से चित्रकूट लाए गए विधायक अब्बास अंसारी की अब चित्रकूट जेल से भी बदली होगी। डीआईजी जेल ने उनकी जेल बदलने की सिफारिश की है। संभावना थी कि रविवार को उन्हें दूसरी जेल भेजा जाएगा, लेकिन नहीं हुआ है। एक ही जेल में पति और पत्नी के होने पर शासन प्रशासन इनकी जेल बदलने पर मंथन कर रहा है।