{"_id":"69b8567c00011d94ff0b171f","slug":"differences-found-between-online-report-and-physical-report-action-will-be-taken-against-the-gas-agency-banda-news-c-212-1-bnd1017-142873-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ऑनलाइन रिपोर्ट व भौतिक रिपोर्ट में मिली भिन्नता, गैस एजेंसी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ऑनलाइन रिपोर्ट व भौतिक रिपोर्ट में मिली भिन्नता, गैस एजेंसी पर होगी कार्रवाई
Tue, 17 Mar 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
02 रेस्टोरेंट में घरेलू गैस सिलिंडर मिलने पर जांच करती टीम। स्त्रोत : सूचना विभाग
बांदा। आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम कमी रोकने के उद्देश्य से संयुक्त टीम ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट और गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसका लक्ष्य उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। गौरतलब है कि अमर उजाला ने गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी को लेकर खबर प्रकाशित की थी।
जांच में साईं दरबार रेस्टोरेंट में नौ घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। जिस पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर और राजदरबार रेस्टोरेंट में सभी सिलिंडर व्यावसायिक श्रेणी के मिले। आराधना इडेन गैस एजेंसी में जनता ने समय पर गैस न मिलने और टोकन की गलत डिलीवरी की शिकायत की, जिसकी अलग से जांच हो रही है। यहां ऑनलाइन रिपोर्ट और भौतिक रिपोर्ट में भिन्नता पाई गई। जिस पर एजेंसी संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।