फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Diarrhea has subsided havoc

थम नहीं रहा डायरिया का कहर

Thu, 04 Aug 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea has subsided havoc
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया थम नहीं रहा। गुरुवार को जिला अस्पताल में सौ से अधिक और मरीजों का इलाज किया गया। डेढ़ दर्जन गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। उधर, मदरसा हथौरा में भी 34 नए मरीजों का डाक्टरों ने इलाज किया। आठ को जिला अस्पताल रेफर किया। कांग्रेस विधायक ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल लिया।

विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया के मरीजों के तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे रहे। ओपीडी में इलाज के बाद गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। उधर, हथौरा गांव स्थित मदरसे में डॉ. अजय विश्वकर्मा, डॉ. एनबी निगम, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. नवीन चक और स्टाफ कर्मी भगत सिंह, अमित सिंह और डॉ. शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को 34 नए मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन


इन्हें मिलाकर अब तक 168 डायरिया मरीजों का इलाज किया गया है। हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी (खिदमते इंसानियत) के मोहम्मद अरशद मंसूरी और जावेद गजनी मरीजों की तीमारदारी में लगे रहे। अहाना में भर्ती मरीजों के खाने का इंतजाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तिंदवारी क्षेत्र विधायक दलजीत सिंह ने जिला अस्पताल आकर वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। मरीजों के पलंगों के आसपास गंदगी पर नाराजगी जताई। मरीजों और तीमारदारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उनके साथ मीडिया प्रभारी केशव पाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed