फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dhirendra fastest rushed and Rnno

सबसे तेज दौड़े धीरेंद्र व रन्नो

Sat, 15 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 15 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dhirendra fastest rushed and Rnno
खप्टिहा मेें दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र।

खप्टिहाकलां। कस्बे में परमहंस रणछोरदास इंटर कॉलेज मैदान में छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय रैली में छात्र धीरेंद्र व छात्रा रन्नो सबसे तेज दौड़ी। कबड्डी में स्थानीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का दबदबा रहा।

विज्ञापन


शनिवार को प्रधान पूनम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरुआत कराई। जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में धीरेंद्र (अलोना) प्रथम, दिलीप सविता (पाल डेरा) द्वितीय व विवेक कुमार (आलोना) तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रन्नो प्रथम, अर्चना द्वितीय तथा आरती तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय खप्टिहाकलां विजेता बना। बालक वर्ग प्राथमिक स्तर पर नया डेरा के छात्र विजयी रहे।
विज्ञापन


ऊंची कूद में धीरेंद्र (आलोना) और बालिकाओं में रन्नो (शिवपाल डेरा) प्रथम रही। प्राथमिक स्तर 200 मीटर दौड़ में हरीओम (खरेई) प्रथम और बालिकाओं में संध्या (भुन्नी डेरा) अव्वल रहे। मेजबान इंटर कॉलेज के प्रवक्ता महेश सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुमन अंबेडकर ने किया। जयश्री साहू, नीता सिंह, नेहा भारद्वाज, गिरीश श्रीवास्तव, नेपाल सिंह, फूल सिंह, ओमप्रकाश, ब्रजबिहारी, रघुवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र शुक्ल आदि शिक्षकों ने उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed