फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dewar sentenced to life for killing SP leader

सपा नेता की हत्या में देवर को उम्रकैद

Fri, 20 Sep 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dewar sentenced to life for killing SP leader
बांदा। सपा की महिला नेता व भाभी की गोली मारकर हत्या के जुर्म में देवर को अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है। साथ ही 20 हजार रुपये जुर्माना किया है। हत्याभियुक्त देवर घटना के बाद से जेल में है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव में 24 अगस्त 2012 को सुबह घर के पास सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी लेने गई हसीना बेगम को उसके देवर वहीद खां ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मार दी थी। मौके पर आ गए पति और परिजनों को भी धमकाया था। कुछ घंटों बाद जिला अस्पताल में हसीना की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक हसीना घटना के समय सपा महिला सभा में जिला महासचिव थीं। उसके पति शहीद खां ने थाने में अपने भाई वहीद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धारा 302, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी जमानत अब तक नहीं हुई। पुलिस ने तफ्तीश के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड की सुनवाई प्रथम अपर जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में चल रही थी। लगभग सात वर्षों बाद शुक्रवार को न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक ने इसका फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने आरोपी वहीद खां को उम्रकैद और जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर उसे एक साल और जेल होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार तिवारी ने नौ गवाह पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed