फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Devotees gathered in Devi temples on Ashtami of Navratri, gave good wishes

Banda News: नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में जुटे श्रद्धालु, मंगलकामनाएं कीं

Tue, 30 Sep 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Devi temples on Ashtami of Navratri, gave good wishes
फोटो - 10 अतर्रा के बड़ी माता मंदिर में दर्शन को जाते भक्त। संवाद
बांदा। मुहूर्त के अनुसार नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को जिले के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिला श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अठवाई, पान, बताशा, लौंग, नारियल और चुनरी चढ़ाकर मां दुर्गा से मंगल कामनाएं कीं।
विज्ञापन

पैलानी के खप्टिहा कलां गांव स्थित सिद्ध पीठ पाथादाई व गढ़ीदाई मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान बहुत से श्रद्धालुओं ने जवारों का विसर्जन भी किया। मंदिर परिसर में बच्चों के मुंडन सहित अन्य धार्मिक कार्य कराए गए। खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर में अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु पहुंचे तिंदवारी के सेमरी गांव में जय मां गजानन समिति की ओर से विशेष पूजा आयोजित की गई। कमेटी की ओर से कन्यापूजन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के आरबी सिंह सहित अन्य श्रमदानी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुंगुस गांव के सिंह वाहिनी मंदिर व बेंदाघाट के कालीदेवी मंदिर में अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजन के लिए पहुंचे। बबेरू के मां मढ़ी दाई मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों ने अठवाई चढ़ाकर देवी मां की विधिवत पूजा की। बाकल गांव के जोगनी माता मंदिर में कन्याभोज व भंडारा आयोजित किया गया। अतर्रा के बड़ी माता मंदिर, भद्रकाली माता, शारदा माता, दुर्गा माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों व गौराबाबा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचे।

फोटो - 10 अतर्रा के बड़ी माता मंदिर में दर्शन को जाते भक्त। संवाद

फोटो - 10 अतर्रा के बड़ी माता मंदिर में दर्शन को जाते भक्त। संवाद

फोटो - 10 अतर्रा के बड़ी माता मंदिर में दर्शन को जाते भक्त। संवाद

फोटो - 10 अतर्रा के बड़ी माता मंदिर में दर्शन को जाते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed