{"_id":"5e1a1ab08ebc3e88110a5731","slug":"development-will-be-on-the-lines-of-israel-bundelkhand-will-become-ideal-banda-news-knp5378158116","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजराइल की तर्ज पर होगा विकास, बुंदेलखंड बनेगा आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इजराइल की तर्ज पर होगा विकास, बुंदेलखंड बनेगा आदर्श
विज्ञापन
बांदा ः सेमिनार समापन मंच पर बैठे मंत्री डा. महेंद्र सिंह, राजा बुंदेला आदि।
- फोटो : BANDA
बांदा। ‘बुंदेलखंड का विकास, इश्यूज (मुद्दे), रणनीति एवं भावी दिशा’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के आखिरी दिन शनिवार को बुंदेलखंड के विकास के लिए सभी विभागों द्वारा पेश प्रस्तावों को इकट्ठा कर एक कार्ययोजना बनाकर इसी वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार को सौंपने की बात कही गई। कार्ययोजना में किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ उत्पादन को दोगुना करने, जल संसाधन बढ़ाने, खेती को व्यावसायिक बनाने, पर्यटन स्थलों को विकसित करने, टूरिज्म और फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में काम करने आदि के बिंदु भी होंगे।
साथ ही किसानों के विकास के लिए अन्य बातें भी शामिल रहेंगी। उधर, समापन सत्र को संबोधित करते हुए जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास इस तरह से होगा कि दुनिया के लोग इसे देखने आएंगे। बुंदेलखंड के हर घर में नल से शुद्ध पानी को नौ हजार करोड़ की योजना पर फरवरी से काम शुरू हो जाएगा। सेमिनार में बुंदेलखंड के करीब 200 प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया।
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सेमिनार के अंतिम दिन को संबोधित करते हुए प्रदेश के जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण ने बताया कि अगले वर्ष तक कई नई सिंचाई परियोजना पूरी हो जाएंगी, जिनसे बुंदेलखंड की दो लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। इससे किसानों का उत्पादन बढ़ेगा। डा. सिंह ने कहा चित्रकूट में जल्द हवाई अड्डा शुरू होगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले माह शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढे़गी। कहा कि दूर दराज से लोग बुंदेलखंड की कला और संस्कृति को देखने आएंगे। अटल भू जल योजना से बुंदेलखंड को काफी राहत मिलेगी। कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि बुंदेलखंड किसी मायने में पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, योगी है तो यकीन है। प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (उद्यम विकास) आलोक कुमार ने कहा कि बुंदेलखंड को इस्राइल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
इस्राइल और बुंदेलखंड में काफी समानताएं हैं। प्रमुख सचिव सिंचाई टी वेंकटेश ने जल सेक्टर पर चर्चा की, जबकि प्रमुख सचिव अनूप कुमार ने सर्विस सेक्टर और निदेशक डा. विष्णु प्रताप सिंह ने प्राथमिक क्षेत्र के बारे में बताया। अपर नियोजन विभाग के अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश ने कहा कि सेमिनार में लगभग 1500 प्रतिभागी शामिल रहे।
मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू ने सम्मेलन में आए सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विशेषज्ञों, कृषि विवि, मंडलायुक्त और बांदा जिला प्रशासन समेत कर्मचारियों का आभार जताया। अंत में विश्वविद्यालय कुलपति डा. यूएस गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सेमिनार में आए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र दिए गए। सेमिनार के अंतिम दिन पांच सत्र आयोजित किए गए। समापन समारोह में राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत और व्यवसायिक शिक्षा मंत्री कमला रानी, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला और अयोध्या प्रसाद पटेल, सांसद भानु प्रसाद वर्मा (जालौन), सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर-महोबा), कमिश्नर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, डीएम हीरालाल आदि मौजूद थे। सेमिनार के दौरान कई विभागों ने स्टाल लगाए। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों ने स्टालों का मुआयना भी किया।

बांदा बुंदेलखंड में पर्यटन विकास पर अफसरों से वार्ता करते प्रमुख सचिव पर्यटन जितेंद्र सिंह। सा?- फोटो : BANDA