फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deputy Director investigates misbehavior with Anganwadi workers

Banda News: उप निदेशक ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभद्रता की जांच

Fri, 03 Oct 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director investigates misbehavior with Anganwadi workers
फोटो- 08 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बयान लेती उप निदेशक। संवाद
बांदा। प्रभारी सीडीपीओ द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभद्रता के मामले में शासन के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। उप निदेशक बाल विकास व पुष्टाहार ने बांदा आकर जांच की और सात आंगनबाडी व सीडीपीओ के बयान दर्ज किए। कहां कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट वह शासन को सौंप देंगी। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर बयान बदलने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जसपुरा ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहली अक्टूबर 2024 को डीएम व जिला कार्यक्रम अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि बाल विकास परियोजना अधिकारी बबेरू राय साहब को ब्लाक जसपुरा व तिंदवारी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। आरोप लगाया था कि बैठकों में नशे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं। कहते हैं कि उन्हें प्रतिमाह प्रत्येक आंगनबाड़ी से दो से तीन हजार रुपये चाहिए।
विज्ञापन

शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार को दी। आयुक्त ने शासन को इस मामले में जांच करने सहित ऐसे अधिकारी व मुख्य सेविका का तत्काल जसपुरा से अन्यत्र स्थानांतरण करने के लिए लिखा था। इसके बाद भी परियोजना अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीतादेवी, योगिता, इसकी शिकायत शासन को की। शासन के आदेश पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग की उप निदेशक व जनपद की नोडल सत्यवती सरोज ने बांदा आकर शुक्रवार को मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने परियोजना अधिकारी सहित सात आंगनबाड़ी कार्यकताओं के बयान लिए। उप निदेशक ने कहा कि वह जांच के बाद रिपोर्ट शासन को सौंप देंगी। जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि परियोजना अधिकारी दोषी है या नहीं। उधर, बयान देने आई आंगनबाडी कार्यकर्ता माया देवी, अनीता व किशन कुमारी ने बताया कि उन्हें विभागीय अधिकारी बयान बदलने का दबाव बना रहे हैं। घटना के समय वह मौजूद थी। वह जैसा उन्होंने देखा और सुना है वह बयान देगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पांडेय का कहना है कि आंगनबाड़ी गलत आरोप लगा रही हैं। किसी ने उनसे बयान बदलने को नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed