{"_id":"4c12bb0616c33820dbfeafb87e622586","slug":"depression-in-mind-arises-from-cash-strapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से पैदा होता है मन में अवसाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से पैदा होता है मन में अवसाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक तंगी, जागरूकता की कमी और अव्यवस्थित दिनचर्या
विज्ञापन
के कारण बुंदेलखंड में मानसिक रोगी बढ़ रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा
आत्महत्याओं की वजह भी यही है। ये बातें मानसिक रोग विभाग के मेडिकल आफीसर
डॉ. हरदयाल ने कही।
विश्व अल्जाइमर्स दिवस के मौके पर 21 से 27 सितंबर तक राष्ट्रीय डिमेंशिया जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मानसिक रोग विभाग के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में डॉ. हरदयाल ने कहा कि आर्थिक तंगी से मानसिक अवसाद पैदा होता है।
मानसिक रोगों में डिमेंशिया महामारी का रूप ले रहा है। इसके प्रति हम सब लोगों को जागरूक होना होगा। डिमेंशिया भूलने व याददाश्त कमजोर करने वाली बीमारी है। ऐसे रोगियों से झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़कर जिला अस्पताल में नि:शुल्क इलाज कराने की अपील की।
साइकोलाजिस्ट डॉ. रिजवाना हाशमी ने कहा कि डिमेंशिया वृद्धावस्था में होने वाली गंभीर बीमारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीजों से स्नेह से पेश आएं। पौष्टिक भोजन दें और उनके उचित देखभाल करें।
सामाजिक कार्यकर्ता नंदिनी कुरील, नरेंद्र कुमार मिश्रा, कीर्ति प्रभा पाल, स्टाफ नर्स त्रिभुवन नाथ, अनुपम त्रिपाठी, मेराज अहमद मौजूद रहे।