{"_id":"60426dd98ebc3e58ff46242b","slug":"department-ka-kiya-nirikshan-banda-news-knp615831778","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनाटम, फिजियोलॉजी विभाग का टीमों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनाटम, फिजियोलॉजी विभाग का टीमों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
department ka kiya nirikshan
- फोटो : BANDA
बांदा। नेशनल मेडिकल कमीशन (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) के आदेश पर अलग-अलग विभागों की दो टीमों ने राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इनमें एक एनाटमी और दूसरी फिजियोलाजी विभाग की थी। मेडिकल कालेज प्रशासन ने यहां पीजी कोर्स की मान्यता के लिए आयोग से अनुरोध किया था। इसके पूर्व कम्युनिटी मेडिसिन और फोरेंसिक मेडिसिन विभाग की टीमें निरीक्षण कर चुकी हैं।
फिजियोलॉजी विभाग में पीजी कोर्स शुरू करने की मान्यता से पूर्व बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व राजकीय मेडिकल कालेज (गोवा) में फिजियोलॉजी विभाग के एचओडी/प्रोफेसर डा. संदीप सरदेसाई कर रहे थे। उन्होंने कालेज में अध्ययन संबंधी माहौल, संसाधन, भवन और मरीजों की संख्या का निरीक्षण किया। आयोग द्वारा सुझाए गए आठ बिंदुओं को बारीकी से देखा। आचार्य, सह आचार्य, जूनियर रेजीडेंट समेत स्टाफ की मौजूदा स्थिति पर ज्यादा फोकस रहा। इसके एक दिन पूर्व एनाटमी विभाग के लिए राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज, हल्द्वानी (उत्तराखंड) के विभागाध्यक्ष/प्रोफेसर डा. एके सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यों ने निरीक्षण किया।
कालेज प्रशासन के मुताबिक, टीम ने एनाटमी विभाग में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जताया है। उन्होंने भी रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव ने बताया कि उक्त दोनों विभागों में पीजी कोर्स के लिए 5-5 सीटों की मान्यता मांगी गई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कम्युनिटी मेडिसिन की सात और फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में तीन सीटों की मान्यता को टीमें निरीक्षण कर चुकी हैं। अब आयोग की अनुमति का इंतजार है। 18 अप्रैल को होने वाली नीट परीक्षा से पहले कालेज को चार विभागों में 20 पीजी कोर्स सीटों की मान्यता मिलने की उम्मीद है।