फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dental and Physiotherapy OPD started in Divisional Hospital

Banda News: मंडलीय चिकित्सालय में दंत और फिजियोथेरेपी की ओपीडी शुरू

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dental and Physiotherapy OPD started in Divisional Hospital
बांदा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। जिला अस्पताल कैंपस में नवनिर्मित बहुप्रतीक्षित 200 शैया के उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय में गुरुवार से ओपीडी शुरू हो गई। यहां पहले दिन फिजियोथेरेपी और दंत रोग की ओपीडी शुरू की गई है। शुक्रवार से नाक, कान, गला रोग की ओपीडी शुरू की जाएगी। दस अगस्त को जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने इस चिकित्सालय के विधिवत उद्घाटन की भी तैयारी की है।
विज्ञापन


मार्च 2023 में करीब 56 करोड़ की लागत से नवनिर्मित उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय बनकर तैयार हो चुका था। मानव संसाधन की कमी के चलते यहां ओपीडी व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो पा रही थी। जिसके लिए शासन को लिखा पढ़ी चल रही थी। जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि बुधवार से फिजियोथेरेपी व दंत विभाग की ओपीडी को इस भवन में शुरू कराया गया है। पहले दिन दंत में 50 मरीज और फिजियोथेरेपी विभाग में 15 मरीजों की थेरेपी की गई है। शुक्रवार से यहां नाक, कान, गला विभाग की ओपीडी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को डीएम से उद्घाटन कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed