{"_id":"5dcd9df48ebc3e547a449f64","slug":"dengue-in-kanshiram-colony-larvae-found-in-10-houses-banda-news-knp5258299116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांशीराम कालोनी में डेंगू, 10 मकानों में पाए लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांशीराम कालोनी में डेंगू, 10 मकानों में पाए लार्वा
विज्ञापन
डेंगू मच्छर पाए जाने पर गृहस्वामी को नोटिस थमाते मलेरिया विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। मंडल मुख्यालय में डेंगू के मरीज पाए जाने का सिलसिला जारी है। ताजे मामले में मलेरिया विभाग की जांच में शहर के कांशीराम कालोनी, हरदौली घाट में 35 वर्षीय श्याम पुत्र रामू को डेंगू ग्रस्त पाया गया है। मलेरिया विभाग की टीम ने इस इलाके के 35 घरों में जांच की जिसमें 10 घरों में एडीज के लार्वा पाए गए हैं। पांच गृह स्वामियों को नोटिस दी गई है।
इस वर्ष जानलेवा और मच्छरजनित डेंगू रोग का प्रकोप काफी है। चालू माह में लगभग डेढ़ दर्जन डेंगू के मरीज जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में लाए जा चुके हैं। कुछेक को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर कर दिया गया। अधिकांश का यहीं इलाज हुआ। बबेरू सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मोहम्मद अनवर भी डेंगू की गिरफ्त में आ गए। दो दिन जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
उधर, मलेरिया विभाग की टीमें शहर में घर-घर और सरकारी बंगलों में मच्छर और उनके लार्वा की जांच-पड़ताल कर रही हैं। जहां कूलर या किसी बर्तन आदि में पानी भरा पाया गया और इसमें एडीज मच्छर के लार्वा मिले हैं उन घरों के स्वामियों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
टीम ने गुरुवार को शहर के कांशीराम कालोनी, हरदौली घाट में जांच-पड़ताल की। यहां 36 घरों में सर्वे किया। 10 घरों में एडीज के लार्वा पाए गए। इनमें पांच को नोटिस दी गई है। कालोनी के श्याम (35) पुत्र रामू को डेंगू (एनएस-1) के लक्षण पाए गए। इस इलाके के 18 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। नालियों में लार्वा नाशक दवा छिड़कवाई गई। टीम में फाइलेरिया निरीक्षक गोपाल यादव, आईसी महेश गुप्ता, एमपीडब्ल्यू बल्दू, सुपरवाइजर प्रमोद और फील्ड वर्कर अजय पटेल व बबलेश शामिल रहे।