{"_id":"656e13e236b998361905a17b","slug":"demonstration-against-the-dilapidated-condition-of-gic-banda-news-c-212-1-bnd1002-4988-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जीआईसी की जर्जर हालत के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जीआईसी की जर्जर हालत के विरोध में प्रदर्शन
Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बांदा। विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में ज्ञापन सौंपकर मांगों के निस्तारण की मांग की। मुख्य समस्या जीआईसी भवन की जर्जर हालत की रही।
परिषद के नगर मंत्री आशीष पांडे के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज है। जो करीब 20 सालों से जर्जर हालत में हैं। भवन निर्माण के लिए कई बार मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि यहां पर जिले भर के गरीब व निम्न वर्ग के छात्र पढ़ने आते हैं।
पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द भवन का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा पदाधिकारियों ने छात्रों से जुड़ी अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्रजनंदन राय, कार्तिकेय गुप्ता, राज सिंह, आयुष शुक्ला, उत्तम मिश्रा, अजय गौतम, पंकज, लल्ला, सुयस और आयुष्मान ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री बृजनंदन राय,जिला संयोजक नीतीश कुमार निगम, प्रांत कार्यसमिति सदस्य दिव्यांशु मिश्रा नगर मंत्री आशीष पांडे,तहसील संयोजक सुभाष त्रिपाठी,नगर सह मंत्री राज सिंह, सह मंत्री कार्तिकेय गुप्ता,दिव्यांशु त्रिवेदी,अशीष अवस्थी, आयुष शुक्ल ,उत्तम मिश्र,सतेंद्र ,राघव एवं विद्यालय के छात्र सूरज , करण , प्रकाश ,शुभम , पवन,अंशुमान ,शिवम , यस आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।