फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deepika in the race, Asha tops in Rangoli

Banda News: दौड़ में दीपिका, रंगोली में आशा अव्वल

Sat, 09 Nov 2024 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Deepika in the race, Asha tops in Rangoli
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। दौड़ में दीपिका और रंगोली में आशा देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में हथौड़ा की टीम विजेता बनी। ब्लाक स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू व बीएसए अव्यक्तराम तिवारी ने खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया। परिषदीय विद्यालय कनवारा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व आसन दिखाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 50 मीटर दौड़ में समर प्रथम, आदित्य पल्हरी द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में प्रावि हथौड़ा रंजन प्रथम तथा शानू द्वितीय रहे।
विज्ञापन

300 मीटर दौड़ में दीपिका चहितारा प्रथम, लक्ष्मी यादव द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में अंकुश ददरिया प्रथम तथा अनुज द्वितीय रहे। जूनियर स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर में प्रेम ददरिया प्रथम, सूरज अरबई द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में आदित्य प्रथम, अमित लुकतरा द्वितीय रहे। कबडडी प्रतियोगिता में प्रावि हथौड़ा विजेता व गोयरा मुगली की टीम उपविजेता रही। लंबी कूद में युसुफ यूपीएस मोहनपुरवा प्रथम, आदिल यूपीएस मोहनपुरवा द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में आशा कुटार, रश्मि अग्रवाल, अनीता, अर्चना द्विवेदी, अनुराधा अव्वल रहीं। संचालन रंजन सिंह व सुशील ने किया। यहां के चयनित खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में 12 व 13 नवंबर को प्रतिभाग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सहित व्यायाम शिक्षक दिलीप त्रिपाठी, शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, देवेश स्वरूप निगम, डाॅ. शिवप्रकाश सिंह, भुवनेंद्र यादव, सरोज त्रिपाठी, कौशल किशोर, नंदिता चौहान, जानकीशरण सिंह, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed