{"_id":"628d159c176738376e4b9fc1","slug":"decision-in-application-for-report-on-police-today-banda-news-knp698652179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर रिपोर्ट के लिए अर्जी में फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर रिपोर्ट के लिए अर्जी में फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और हमले के आरोप में अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव और उनके परिजनों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा और मारपीट तथा जेल भेजने के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ की हड़ताल जारी है। संघ की मांग दोषी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की है। उधर, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अदालत में अधिवक्ता केशव प्रसाद द्वारा दी गई अर्जी पर मंगलवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में अधिवक्ताओं ने बहस की। न्यायाधीश ने आदेश सुरक्षित कर लिया है। यह बुधवार को सुनाया जाएगा।
13 मई को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में नोटिस तामील कराने गए पुलिस कर्मियों से मारपीट हुई थी। पुलिस ने गांव के लोगों और अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव सहित उनकी पत्नी, पुत्रों और अन्य परिजनों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिला अधिवक्ता संघ ने इस मुद्दे पर पुलिस की ज्यादती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
अधिवक्ता केशव प्रसाद द्वारा पुलिस के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में दी गई अर्जी पर मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह गौतम, ब्रजराज सिंह परिहार, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित आदि ने पैरवी करते हुए बहस की। पुलिस की ज्यादती अदालत में पेश कीं। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश नुपुर ने अपना आदेश/फैसला सुरक्षित कर लिया। यह बुधवार को जारी किया जाएगा।