{"_id":"49d0575b5baa23ee72ab8de2391f46ca","slug":"debtor-farmer-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगा जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कर्ज से डूबे एक और किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने पीड़ित परिजनों से पूरी जानकारी ली। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी अजीत सिंह उर्फ चुन्नू (38) पुत्र छोटू सिंह ने सोमवार की रात मवेशी बाड़े के खपरैल में फांसी लगाकर जान दे दी। बड़े भाई राजेश ने बताया कि सोमवार को तड़के वह मवेशी बाड़े गया तो गाय को बांधने वाली रस्सी पर अजीत का शव टंगा देखा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, एसडीएम ने लेखपाल को घटना की जानकारी लेने गांव भेजा। मृतक अजीत के चचेरे भाई रिंकू सिंह ने बताया कि अजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। अजीत के हिस्से में 15 बीघा जमीन है। उसके नाम इलाहाबाद बैंक, बबेरू शाखा का 4 लाख रुपये और सहकारी समिति, मुरवल का खाद-बीज का एक लाख रुपये कर्ज है। दो माह पहले बैंक कर्मियों ने उसे कर्ज अदा न करने पर आरसी जारी करने की चेतावनी दी थी।
फसल में सिर्फ 10 कुंतल गेहूं के सिवा कुछ नहीं पैदा हुआ। फसल की तबाही और कर्ज अदा करने की चिंता में उसने जान दे दी। एसडीएम प्रहलाद सिंह का कहना है कि लेखपाल की रिपोर्ट मिलने के बाद आर्थिक सहायता आदि की कार्रवाई होगी।