फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death was caused by a single blow of the shovel, report on uncle and two cousins

Banda News: फावड़े के एक ही वार से हुई थी मौत, ताऊ व दो चचेरे भाइयों पर रिपोर्ट

Mon, 03 Nov 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 03 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Death was caused by a single blow of the shovel, report on uncle and two cousins
बांदा। पीछे से सिर पर फावड़ा मार देने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा था। परिजन उसे कानपुर लिए जा रहे थे। कानपुर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक की मां की तहरीर पर आरोपी ताऊ और दो चचेरे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हत्यारोपियों से 18 बीघा जमीन की रंजिश भी चल रही थी। इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के खौड़ा गांव निवासी धीरज शुक्ला ने बताया कि रविवार को सुबह उसके भाई विनीत शुक्ला उर्फ छोटा बउवा (24) के सिर में उसके चचेरे भाई अनित उर्फ मुखिया ने पीछे से फावड़ा मारकर गंभीर घायल कर दिया था। विनीत को लेकर वह लोग बांदा जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया था। कानपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। धीरज के मुताबिक, उनके ताऊ बड़कू उर्फ मुन्ना की भैंस का बच्चा छूटकर उनके मवेशियों के लिए बनी नांद में भरा भूसा खा रहा था।
विज्ञापन

इस पर विनीत ने एतराज जताया तो उसकी अनित उर्फ मुखिया से कहासुनी हो गई। इस पर मुखिया के पिता बड़कू उर्फ मुन्ना और भाई सुनित शुक्ला आ गए। तीनों विनीत से उलझ गए। मारपीट हो गई। इस बीच धीरज भी बीचबचाव करने पहुंचा तो मुखिया ने इस दौरान पीछे से विनीत के सिर में फावड़ा मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। विनीत की मां ने आरोपी बड़कू उर्फ मुन्ना व उसके दोनों पुत्रों अनित उर्फ मुखिया व सुनित के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों की तलाश की जा रही है। आला कत्ल फावड़ा भी बरामद नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------


10 साल से चल रही 18 बीघा जमीन की रंजिश
-बाबा ने बड़े पुत्र बड़कू के नाम की थी जमीन, दोनों परिवारों का आपस में आना-जाना था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के खौड़ा गांव निवासी धीरज शुक्ला ने बताया कि उसके पिता कमल शुक्ला तीन भाई हैं। सबसे बड़े बड़कू उर्फ मुन्ना, फिर कमल व सबसे छोटे अशोक शुक्ला। अशोक शुक्ला ने शादी नहीं की, इसलिए वह कमल के साथ रहते हैं। तीनों भाइयों का मकान एक ही है। उसमें बंटवारा है। सभी अलग-अलग रहते हैं। धीरज के मुताबिक, उसके बाबा ने 10 साल पहले 18 बीघा जमीन अपने बड़े पुत्र बड़कू के नाम कर दी थी। उनके बाद उनका देंहात हो गया था। इस 18 बीघा जमीन पर जब उसके पिता कमल शुक्ला ने अपना हिस्सा मांगा तो बड़कू ने जमीन में हिस्सा देने से मना कर दिया। इस बीच दोनों परिवारों का आंगन एक होने पर बच्चों के विवाद में बड़कू ने उनकी मां पुष्पा देवी का पैर तोड़ दिया था। तब से दोनों के परिवारों के बीच एक-दूसरे के यहां आना-जाना नहीं था। आम बोलचाल भर था। दीपावली के समय गांव से 18 लोग चित्रकूट गए थे। उस जत्थे में विनीत और उसका चचेरा भाई सुनित भी गया था। धीरज ने बताया कि उसका भाई विनीत अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था। उनके पिता कमल शुक्ला के पास 28 बीघा जमीन है। घर में दूध बेचने का व्यवसाय भी होता है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed