फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of young bike riders hit by tree

पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 14 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 14 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death of young bike riders hit by tree
सड़क दुर्घटना - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

पेड़ से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती। उधर, अलग-अलग घटनाओं में क्लीनर समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी सुरेश (21) पुत्र धनराज रविवार को शाम घर से बाइक पर खेत जा रहा था। बैकलिया पुरवा के नजदीक मवेशी बचाने के प्रयास में बाइक समेत वह पेड़ से जा टकराया। लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। खेत में सो जाने की आशंका पर परिजनों ने उसकी तलाश नहीं की।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह खेत गए किसानों ने उसे घायल देखा और परिजनों को सूचना दी। घर वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक सिर पर गंभीर चोट होने की वजह से अधिक खून बह जाने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अविवाहित था और खेती-किसानी करता था। मृतक के चाचा लोटन का कहना है कि अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद सुरेश की जान बच जाती। बताया कि वह तीन दिन पूर्व मृतक पंजाब से लौटा था। पूरा परिवार पंजाब में मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed