फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of stamp writer, truck mechanic and farmer in accidents

हादसों में स्टांप लेखक, ट्रक मिस्त्री और किसान की मौत

Thu, 22 Oct 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Death of stamp writer, truck mechanic and farmer in accidents
बांदा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में स्टांप लेखक, ट्रक मिस्त्री और किसान की मौत हो गई। स्टांप लेखक की मौत आटो पलटने से हुई। परिजनों ने आटो चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। दूसरी घटना में युवा मिस्त्री की मौत ट्रक चालक की लापरवाही से हुई। तीसरी घटना में किसान की मौत बाइक और ट्रैक्टर से भिड़ंत में हुई। तीनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी रामदास उर्फ मुंशी (55) पुत्र सहदी स्टांप लेखक था। बुधवार की शाम आटो से घर लौट रहा था। तभी पनगरा के पास अन्ना गाय सामने आ जाने पर आटो पलट गया। रामदास गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य चार सवारों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

परिजन रामदास को जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रामबिहारी ने बताया कि आटो चालक गांव का ही है। वह शुरू से रंजिश मानता है। आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद बुरी तरह घायल रामदास को अस्पताल पहुंचाने की बजाए वह अपनी आटो में ढाई घंटे तक डाले रहा। उसी की लापरवाही के चलते समय से इलाज न मिलने पर भाई की जान गई। मृतक के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलीगंज निवासी एहसान मंसूरी (20) पुत्र मुन्ना मंसूरी ट्रक मैकेनिक है। बुधवार को दोपहर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई शरीफ ने बताया कि एहसान तिंदवारी बाईपास में दुकान किए था। ट्रक के पहियों के बोल्ट चेक कर रहा था। तभी चालक ने ट्रक बैक कर दिया।
पहियों के नीचे आ जाने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित और छह भाइयों में छोटा था। माता-पिता के साथ अलग रहता था।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव निवासी रामानुज (45) पुत्र चुन्नू बुधवार की शाम बाइक पर परास गांव से वापस घर जा रहा था। अनवान गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई।

बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय सिमौनी गांव के पास उसकी मौत हो गई। मृतक के दामाद सुलखे सिंह ने बताया कि रामानुज खेतीबाड़ी करते थे। उनके नाम 25 बीघा जमीन है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उसके तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed