फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of migrant young worker returned from Surat

सूरत से लौटे प्रवासी युवा मजदूर की मौत

Wed, 03 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death of migrant young worker returned from Surat
प्रवासी मजदूर की मौत के बाद खम्हौरा गांव पहुंची पुलिस। - फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। सूरत (गुजरात) से लौटे 24 वर्षीय प्रवासी अविवाहित मजदूर की मौत हो गई। वह कई दिनों से बुखार-खांसी, जुकाम आदि से ग्रस्त था। 12 जून को शादी भी तय थी। कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर शव का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही बिना पोस्टमार्टम के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव का जगन्नाथ कुशवाहा गुजरात के वापी शहर में काम करता था। लॉकडाउन में काम बंद हो जाने और दादी की मृत्यु की खबर पाकर वह 25 मई को घर लौट आया था। यहां आते ही वह खांसी-जुकाम, बुखार से ग्रस्त हो गया। इसी हालत में तीन दिन पूर्व दादी की तेरहवीं संस्कार में लोगों को भोज कराता रहा।
विज्ञापन

उधर, उसकी 12 जून को खुरहंड क्षेत्र के बिगहना गांव में शादी होनी थी। मंगलवार की रात जगन्नाथ को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। 108 एंबुलेंस से उसे अतर्रा सीएचसी लाया गया। बुधवार को सुबह यहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देव तिवारी ने बताया कि श्वास नली में दिक्कत थी। परिजन शव गांव ले आए और गड्ढा खोदकर दफनाने की तैयारी में थे। इसी बीच प्रशासन और पुलिस की टीम ने यह संस्कार रुकवाकर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौत की खबर मिलते ही एसडीएम जेपी यादव ने डीएम को सूचना दी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शव का सैंपल लेने को कहा। मुख्यालय से गई स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के गांव भेजी गई। उधर, उप निरीक्षक वीर प्रताप सिंह ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मेडिकल कालेज भेज दिया गया। यहां सैंपल लेने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed