फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of a bike rider going to brother's wedding

भाई की बरात में जा रहे बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Death of a bike rider going to brother's wedding
Death of a bike rider going to brother's wedding - फोटो : BANDA
बांदा। चचेरे भाई की बरात में शामिल होने बाइक पर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दूल्हे का सगा छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बरात की रस्में शोकभरे माहौल में सादगी से निपटाई गईं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। दूसरी घटना में शौच को जाते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ जाने से वृद्ध महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के कांशीराम कालोनी, हरदौली निवासी संजय (40) पुत्र सियाराम अपने चचेरे भाई अजय (22) पुत्र छोटेलाल (मटौंध) के साथ बाइक पर शनिवार की शाम मटौंध से बांदा बरात में शामिल होने आ रहा था। खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने संजय की मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन

अजय का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के पिता ने बताया कि संजय चचेरे भाई पंकज की शादी में शामिल होने मटौंध गया था। बरात बांदा आ रही थी। इसी में शामिल होने संजय व अजय भी आ रहे थे। मृतक मजदूरी करता था। वह अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव में जग्गी बाई (82) शनिवार को शाम शौच के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पुत्र चुनकउना ने बताया कि बाइक चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
खप्टिहा/नरैनी/बेंदाघाट। सड़क हादसों में चार महिलाओं सहित 15 राहगीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हेलमेट न लगाने से बाइक चालकों के सिर में भी चोटें आईं।
पैलानी थाना क्षेत्र के कछार डेरा निवासी रमेश (30) बाइक पर रविवार की सुबह कम्हरिया से आ रहा था। उसके साथ मरझा गांव निवासी सरिता (24) भी थी। दूसरी बाइक में कम्हरिया (हमीरपुर) निवासी सविता (23) पत्नी सिद्धगोपाल और उसकी पुत्री शिवानी (5) व एक अन्य माया (20) सवार थे। कुम्हरिया डेरा के पास जसपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइकों को टक्कर मार दी। यह सब घायल हो गए।
उधर, नरैनी के राजीव नगर निवासी राजेश विश्वकर्मा भांजी की शादी में स्कार्पियो से जा रहे थे। कच्ची सड़क के पास उनकी कार टैक्सी से टकरा गई। उनका 11 वर्षीय पुत्र शरद के आंख में गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी लाया गया। उधर, कच्ची सड़क के पास ही सीमावर्ती बरुआ परेई (छतरपुर) निवासी रामजी (20) अपनी बहन मीरा (16) व कविता (18) को लेकर बाइक से आ रहा था।
पीछे से एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। रामजी और उसकी दोनों बहनें और दूसरी बाइक चालक नंदी गिरी (खत्री पहाड़) घायल हो गए। नंदी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दीप (25) और उसके पिता कल्लू (42) तथा पुत्तन (30) घायल हो गए। यह सभी फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं। सिमौनी जा रहे थे।

उधर, छापर गांव निवासी सगे भाई कौशल (34) व अरविंद (30) और फतेहपुर निवासी दीपांशु (21) व रामआसरे (45) की बाइकें आपस में टकरा जाने से चारों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed