फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deadly attack on scrap dealer with knife due to old rivalry, recruitment

Banda News: पुरानी रंजिश के चलते कबाड़ी पर चाकू से जानलेवा हमला, भर्ती

Sun, 22 Oct 2023 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on scrap dealer with knife due to old rivalry, recruitment
बांदा। पुरानी रंजिश के चलते नाती के साथ चाय पी रहे कबाड़ी व्यापारी पर पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। कबाड़ी पर चाकू से ताबड़तोड़ एक दर्जन वार करके उसे लहूलुहान कर दिया। उसके नाती को गुम्मों से मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी के मड़वाड़ी स्टेशन निवासी रकमलाल (45) कबाड़ का काम करता है। वह इन दिनों खुरहंड गांव में अपने परिवार के साथ डेरा डाले है। शुक्रवार को वह कबाड़ बेचने अपने नाती अमर (17) के साथ बांदा आया था। यहां वह संकट मोचन के दर्शन करने के लिए रुक गया। रात साढ़े आठ बजे करीब वह संकट मोचन के पास एक चाय की दुकान में चाय पीने लगा। तभी उसके वाराणसी के पड़ोसी पांच लोग जो संकट मोचन मंदिर के सामने स्थित जहीर क्लब मैदान में डेरा डाले थे।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान से घसीटकर उसे जहीर क्लब मैदान ले गए और सब्जी वाले चाकू से ताबड़तोड़ उसके शरीर पर वार कर दिया। रकमलाल के शरीर में एक दर्जन चाकू के वार किए गए। उसे बचाने में नाती अमर को आरोपियों ने गुम्मो से मारकर घायल कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे भर्ती कराया। जिला अस्पताल में देर रात घायल ने बताया कि आरोपियों में एक आरोपी के पिता की 10 साल पहले वाराणसी में हत्या हुई थी। जिस पर वह उससे रंजिश मानता है। आरोपी का मानना है कि उसके पिता की हत्या उसने की है। इसी बात को लेकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। घायल की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed