फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead died due to cold, body of infant found in canal

ठंड से वृद्ध मरा, नहर में शिशु का शव मिला

Wed, 15 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dead died due to cold, body of infant found in canal
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती 74 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। ठंड से हालत बिगड़ने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था। एक अन्य घटना में अज्ञात 9 माह के शिशु का नहर में शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड में बेहोश पड़े अज्ञात वृद्ध को 4 जनवरी की शाम 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों ने ठंड से हालत बिगड़ना बताया था। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखा दिया।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में मंगलवार को दोपहर नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव स्थित केन नहर में 9 माह के शिशु का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शिशु का शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव यहां बहकर आने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed