फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of youth found on the side of railway track, accused of murder

युवक का रेल पटरी किनारे मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found on the side of railway track, accused of murder
बांदा। संदिग्ध हालात में युवक का शव शनिवार की देररात रेल पटरी पर मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने हत्या कर शव रेल पटरी किनारे फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ट्रेन से टकरा जाने से मौत मान रही है।
विज्ञापन

उधर, परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी ने ससुराल आकर हंगामा किया। मां व बहन से मारपीट की। वह करीब पांच साल से मायके में रह रही है। हालांकि, पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

शहर के खाईंपार निवासी बृजलाल का बेटा सुनील राजपूत (30) का शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे शहर मुख्यालय से लगभग छह किलोमीटर दूर पल्हरी नहर पटरी के पास निकली रेल पटरी पर शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को सुबह मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई दीनदयाल राजपूत ने बताया कि सुनील के नाम पल्हरी गांव में तीन बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी के अलावा हलवाई का भी काम करता था। शुक्रवार की शाम पल्हरी गांव खेत देखने के लिए घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। उसने हत्या कर शव नहर के पास रेल पटरी किनारे फेंकने की आशंका जताई है। बताया कि उसके सिर पर गंभीर चोट थी। बायां पैर टूटा था। दो भाइयों में बड़ा था।
भाई के मुताबिक सुनील की ससुराल भी पल्हरी गांव में है। शादी सात साल पूर्व हुई थी। लगभग पांच साल से मृतक की पत्नी अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ अपने मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि मृतक कई बार पत्नी से मिलने गया तो उसे मारपीटकर भगा दिया गया। पत्नी के चले जाने के बाद से उसने शराब पीना शुरू कर दी थी।

यह भी आरोप लगाया कि सुनील की मृत्यु की खबर पर पत्नी ने ससुराल आकर हंगामा किया। मां और बहन से मारपीट की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करेंगे। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में ट्रेन से टकराने से मौत होना प्रतीत हो रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed