फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of youth found lying on the banks of Bagai river, not identified

Banda News: बागै नदी किनारे पड़ा मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Sun, 12 May 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found lying on the banks of Bagai river, not identified
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के बरछा पुल के नीचे बागै नदी किनारे शनिवार को सुबह एक अज्ञात 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। युवक लाल रंग की शर्ट, काला पेंट पहने हुए है।
विज्ञापन

सुबह नदी किनारे किसान अपने खेतों की ओर गए तो शव को पड़ा देखा। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के आंख के पास गहरा चोट का निशान है। उसके चार जगह से हाथ पैर टूटे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात लोगो ने लाठी डंडों से मारकर पुल के नीचे फेंक दिया हो। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका है कि यह पुल के ऊपर से गिर गया है। जिसके हाथ पैर टूट गए है। शव के बाएं हाथ के बाजू में लालू सीताराम गुदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क किनारे मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भिम्मा का पुरवा गुरेह गांव की सड़क किनारे एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास से दवाएं के पैकेट, तंबाकू व चुनौटी और बीड़ी मिली है।

चौकीदार जुगुलकिशोर की सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। ग्रामीणों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। इंस्पेक्टर सुखराम ने बताया कि मृतक चेकदार शर्ट और मटमैला पैंट पहने हुए है। शिनाख्त न होने पर शव को रखाया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed