{"_id":"6605cab69587c00dbf06cc84","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-neighbors-window-banda-news-c-212-1-bnd1003-108646-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पड़ोसी की खिड़की से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पड़ोसी की खिड़की से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी की खिड़की से रस्सी के सहारे युवक का शव लटका मिलने से इलाके में खलबली मच गई। युवक के पैर जमीन को छू रहे थे। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि युवक शराब का लती भी था। फिलहाल जांच की जा रही है।
सुदामापुरी (जरैलीकोठी) निवासी रोहित (28) का शव गुरुवार सुबह पड़ोसी के घर के बाहर लगी खिड़की के जंगलों से रस्सी के सहारे लटका मिला। लोगो ंने पुलिस को सूचना दी। शव के दोनों पैर जमीन को छू रहे थे। चाचा राजेश ने आशंका जताई कि भतीजे को मारकर लटकाया गया है। इलाकाई लोगों ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर उसे शराब पीकर घूमते देखा गया था। रोहित के एक बेटी भी है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है। रोहित के कुछ साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।