{"_id":"65ea0998ad3d53c2550a1707","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-lying-in-the-field-banda-news-c-212-1-sknp1006-107905-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला
विज्ञापन
बांदा। छह दिन से लापता युवक का खेत में औधे मुंह पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते पीटकर हत्या की आशंका जताई है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी लखन सिंह (28) का शव बुधवार को दोपहर एक बजे गांव से एक किलोमीटर दूर बुद्धविलास के खेत में मिला। मौके पर इंस्पेक्टर बिसंडा श्याम बाबू शुक्ला व पुलिस टीम पहुंची उन्होंने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम से जांच कराई। लखन के बड़े भाई शिवपालन सिंह ने बताया कि लखन 29 फरवरी को खेत से चारा लाने की बात कहकर निकला था। तब से वह उसे तलाश कर रहे थे।
पोस्टमार्टम हाउस में उन्होंने बताया कि करीब तीन माह से उसके मोबाइल में कोई फोन आता था। उसकी काफी देर-देर तक बात होती थी। उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव सड़ गया है। जानवरों ने भी उसे नोचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)